बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

सनकी आर्मी जवान ने पत्‍नी समेत तीन महिलाओं को मार दी गोली,मचा कोहराम

309

पटना Live डेस्क। बड़ी खबर बिहार के बेतिया से है। जहां सनकी जवान ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय सनकी आर्मी जवान नरेश साह नशे में था। मिल रही जानकारी के अनुसार, बेतिया में सनकी आर्मी जवान ने तीन महिलाओं को गोली मार दी है। घायलों में उसकी पत्‍नी समेत पड़ोस की एक महिला और एक लड़की शामिल है। सभी घायलों को जीएमसीएच अस्‍पताल में एडमिट कराया गया है।


बताया जाता है कि बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब आर्मी जवान नरेश साह ने घटना को अंजाम दिया। रविवार की देर रात उसने अपनी पत्‍नी अनिता को पीटना शुरू कर दिया। उससे जान बचाने को अनिता घर से बाहर भागी और मुहल्ले में ही गांव की महिलाओं के बीच छिप गई। तभी उसके पीछे-पीछे आए नरेश साह ने पत्नी का टारगेट कर भीड़ में ही गोली चला दी।
गोली उसकी पत्‍नी के अलावा गांव की एक अन्‍य महिला पालमती देवी और 15 साल की लड़की काजल को भी लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि काजल को दोनों पैरों में गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नरेश साह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। वहीं घायल तीनों महिलाओं का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Comments are closed.