बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग -(वीडियो )पटना में नामी ब्रांड के डुप्लीकेट जर्दा बेचते 3 कारोबारी गिरफ्तार,भारी मात्रा में नकली जर्दा भी बरामद

271

बृजभूषण कुमार, ब्यूरो कोर्डिनेटर, पटना सिटी

पटना Live डेस्क। पटना पुलिस के तमाम प्रयासों और धर पकड़ अभियानों के बावजूद भी राजधानी में नामी गिरामी कम्पनियों के डुप्लीकेट सामान बनाने और बेचने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफ गंज इलाके का जहां,गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और जर्दा कम्पन्नी के अधिकारी की संयुक्त छापेमारी में “रतना” ब्रांड के डुप्लीकेट जर्दा के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया।                                                                          पुलिस की माने तो जर्दा कम्पन्नी के अधिकारियों की सूचना पर मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफ गंज इलाके में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 कारोबारियों डुप्लीकेट माल बेचते हुए धर दबोचा है। दरअसल कंपनी के अधिकारियों को लगातार इस बात की सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र में स्थित मंडी में नकली जर्दा बेचा जा रहा है। मामले की जांच के दौरान कंपनी को जब पुख्ता जानकारी मिली तो फिर पुलिस दस्ते के साथ छापेमारी कर डुप्लीकेट जर्दा बेचने वाले तीन कारोबारी को बड़ी सख्या में जर्दा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Comments are closed.