बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking (Cctv वीडियो) कुख्यात दरिंदा Vikas Dubey ने खुद को कराया उज्जैन से गिरफ्तार -चिल्ला-चिल्लाकर बोला- मैं हूँ विकास दुबे

यूपी के कानपुर एनकाउंटर का आरोपी 5 लाख का ईनामी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने उज्जैन में खुद को कराया गिरफ्तार, महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उसकी हुई गिरफ्तारी ,मंदिरमें सुरक्षाकर्मियों को खुद ही बताया कि मैं विकास दूबे हूँ। उज्जैन पुलिस विकास दूबे से कर रही है पूछताछ

822

पटना Live (नेशनल) डेस्क। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिखरु गाँव निवासी यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन गिरफ्तार हो गया है। वह उज्जैन के माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पहचान की है। उसके बाद उसके गिरफ्तारी हुई है। अभी आला अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। विकास दुबे को महाकाल थाने में रखा गया है। उसके एमपी में होने की खबर लगातार आ रही थी। अब उज्जैन से उसकी गिरफ्तारी हुई है।

यूपी एसटीएफ ने शहडोल से उसके साले और बेटे को गिरफ्तार किया है। उसके बाद से लगातार यूपी एसटीएफ की टीम एमपी में सक्रिय थी। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने खुद ही महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को बताया कि वह विकास दुबे है। पुलिस के आला अधिकारी वहां पहुंच कर उससे पूछताछ कर रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा था और यहां उसने खुद ही चिल्ला-चिल्ला कर शोर मचाया कि वह विकास दुबे है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस पर महाकाल मंदिर की सुरक्षा में लगी निजी एजेंसी के गार्डों ने उसे पकड़ा और पुलिस को खबर की गई। उसे महाकाल मंदिर से पहले महाकाल थाना ले जाया गया। इसके बाद किसी अन्य स्थान पर ले जाकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि अभी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के संबंध में पुष्टि नहीं की गई है । ना ही वरिष्ठ अधिकारी फोन रिसीव कर रहे हैं। बहरहाल विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि विकास दुबे पुलिस की पकड़ में आ चुका है। जल्दी कोई अधिकारिक पुष्टि हो सकती है। विकास दुबे के पकड़े जाने को लेकर एक जानकारी यह भी सामने आई है कि दुबे सुबह 7:45 अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया था। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी उसे चौकी लेकर पहुंचे।‌

बाद में उज्जैन एसपी मनोज सिंह दुबे को गिरफ्तार कर कंट्रोल रूम ले गए। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी पुलिस द्वारा नहीं दी गई है, नहीं सोशल मीडिया पर सामने आए विकास दुबे के पकड़े जाने की जानकारी की पुष्टि की गई है। वहीं, मीडिया से बात करते हुए यूपी के अधिकारियों ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Comments are closed.