बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बडी ख़बर — मुठभेड़ के बाद 7 लाख का ईनामी कुख्यात अखिलेश गिरफ्तार, पैर में लगी है 2 गोलिया

230

पटना Live डेस्क। झारखंड और बिहार का कुख्यात डॉन अखिलेश सिंह को पुलिस ने मंगलवार की देर रात गुरुग्राम से अरेस्ट कर लिया है। अखिलेश यहां सुशांत लोक स्थित एक फ्लैट बी-520बी में छिपा हुआ था। पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद इस फ्लैट को चारों ओर से घेर लिया गया। इसके बाद अखिलेश सिंह ने पुलिस को देखते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी।डॉन की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। अखिलेश सिंह के दोनों पैर में एक-एक गोली लगी है। पुलिस हिरासत में गुरुग्राम स्थित सिविल हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

डॉन अखिलेश सिंह पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड पुलिस ने इस पर सात लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।अखिलेश के पिता झारखंड पुलिस से रिटायर हुए हैं और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनपर 11 सितंबर 2017 को जमशेदपुर में गोलियां चली थीं।अखिलेश सिंह पर जमशेदपुर के जेलर की हत्या, कोर्ट कैंपस में ट्रांसपोर्टर उपेंद्र सिंह की हत्या, जज आरपी रवि और पुलिस इंस्पेक्टर पर फायरिंग समेत अपहरण और रंगदारी के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

अखिलेश पर हुआ था कोर्ट में जानलेवा हमला

 

अखिलेश पर जमशेदपुर के काेर्ट में भी जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें डॉन तो बच गया था लेकिन शूटर पकड़े गए थे, जिसकी लोगों ने जमकर धुनाई की थी, जिसमें एक की मौत हो गई थी।जमशेदपुर के एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने अखिलेश सिंह की गिरफ्तारी कंफर्म की है। एसएसपी खुद गुरुग्राम के लिए निकले हैं।वहां पहले से ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम कैंप कर रही है। यह गिरफ्तारी जमशेदपुर पुलिस और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट ऑपरेशन में हुई है।

 

Comments are closed.