बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – भाजपा सांसद Dr संजय जायसवाल के सर बिहार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का सज़ा ताज

714

पटना Live डेस्क। बिहार भाजपा के अध्यक्ष रहे  नित्यानंद राय के केंद्र में गृह राज्मंत्री बनने के बाद से ही सूबे में भाजपा के अध्यक्ष पद को लेकर जारी अटकलबाजियों पर विराम लग गया। पश्चिम चंपारण से भाजपा के सांसद संजय जायसवाल को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में संजय जायसवाल के नाम पर आज शनिवार को मुहर लगा दी। बता दें कि नित्यानंद राय के पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के बाद बिहार में प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था। पार्टी ने संजय जायसवाल पर भरोसा जताते हुए आज उन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंप दी।

संजय जायसवाल का राजनीति से पुराना रिश्ता रहा है और वे भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक माने जाते हैं। वो लगातार साल 2009 से पार्टी के सांसद हैं। बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। विभिन्न मुद्दों को लेकर एनडीए में एकजुटता बनाए रखने समेत संजय जायसवाल के सामने कई चुनौतियां हैं। ऐसे में पार्टी ने बहुत सोच समझकर उन्हें बिहार भाजपा की कमान सौंपी है।

Comments are closed.