बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग (Exclusive) बड़ा खुलासा – पटना में युवक को लूट के दौरान गोली लगने के पेट्रोपपम्प ऑनर के दावे पर डॉक्टर ने लगाया सवालिए निशान तो उठने लगे साढ़े आठ लाख की लूट के दावे पर गभीर सवाल

303

पटना Live डेस्क।पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के एनएच 30 बाईपास पर पैजावा स्तिथ एस.के.पूरी पेट्रोल पम्प से बाइक सवार हथियार बन्द अपराधियो ने स्टाफ कर्मी को जबड़े में गोली मार दी और कैश लूट लिया यह दावा पेट्रोलपंप ऑनर द्वारा किया गया।साथ ही सीसीटीवी का हार्डडिस्क भी उखाड़ कर अपराधियों द्वारा ले जाने की बात कही गई।


लेकिन घटना के 14 घंटे बाद भी पुलिस इस बात में उलझी है कि आखिर लूटी गई रकम कितनी है। गोली लगी है या नही पर पुलिस ने एक खोखा पेट्रोलपंप से बरामद करना स्वीकार किया है। वही पेट्रोपपम्प ऑनर का स्पष्ट कहना है कि पेट्रोलपंप से की साढ़े आठ लाख रुपये की लूट हुई है।


वही पुलिस बीती हुई इस घटना के बाबत एक अलग ही तर्क दे रही है। पुलिस का कहना है कि शुरू में बताया गया कि पचास हजार की लूट है। साथ ही पुलिस ने खोखा बरामद करना स्वीकारा पर कहा कि उस वक्त गोली लगने की बात नही बताई गई। लेकिन पम्प मालिक ने बताया कि साढे आठ लाख की लूट हुई है और गोली मारी गई है।


लेकिन, तथाकथित रूप से लूट के दौरान अपराधियों द्वारा पम्प कर्मी जिनका नाम विधान राय बताया जा रहा उनका इलाज फोर्ड अस्पताल में किया जाने का पता चलने पर पटना Live ने जब अस्पताल पहुच कर घायल के बाबत जानकारी ली तो इलाज कर रहे डॉ संतोष कुमार ने कर्मी के बाबत स्पष्ट किया कि जो घाव लगे है वो गोली के नही बल्कि किसी धारदार हथियार के हो सकते है। वही पुलिस भी लगातार इस बात को दुहरा रही है कि घटना कब वक्त ऑनर द्वारा कुछ और तथ्य पेश किए गए थे और अब कुछ और बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के तर्कों के आगे अब यह मामला संदिग्ध प्रतीत होने लगा है।

 

Comments are closed.