बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (Live वीडियो) दिव्यांग बना दरिंदा मकान विवाद में दिनदहाडे महिला का किया कत्ल,viral video

320
  • यूपी के कासगंज के सोरों में 65 वर्षीय महिला श्यामवती की दिव्यांग युवक ने की हत्या
  • घर के सामने दो बार मारी गोली, आरोपी ने हत्या में देसी तमंचे का किया इस्तेमाल
  • बुजुर्ग महिला के पड़ोसी छत से बनाते रहे वीडियो, कोई उसे बचाने आगे नहीं आया
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मकान पर कब्जे को लेकर था पूरा विवाद

पटना Live (नेशनल) डेस्क। पूरी दुनिया मे कोरोना का कहर इंसानी ज़िन्दगीयों पर कहर बरपा कर रहा है। भारत मे इस वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसी भी सोशल मीडिया पर एक महिला की हत्या की Live वीडियो वायरल हुई है। वायरल वीडियो में ज़मीन पर बैठा एक युवक घर के दरवाजे में प्रवेश कर रही एक महिला को गोली मारता है।फिर तमंचे को ज़मीन पर ठोक ठोक कर खोखा निकालता है फिर दूसरी गोली भरता है। पहली गोली लगने के बाद ज़मीन पर गिरी महिला दर्द से बिलबिला रही है इस बीच शख़्स कट्टे में गोली लोड कर फिर उसपर दाग की कवायद करता है आस पड़ोस के घरों के लोग बाग औरतें चिल्ला रही है कई लोग छोड़ देने की गुहार लगाते है पर युवक के सर पर खून सवार है वो फायरिंग की कोशिश मे लगा रहता  है फिर चलती है एक और गोली और …. इस दिल दहलाने वाले वारदात को मोबाइल से Live रिकॉर्ड किया गया है। जो वायरल हो गया है।

दरअसल, यह खौफ़नाक वीडियो उत्तर प्रदेश के कासगंज का है। जहाँ गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। यहां के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में 65 वर्षीय महिला श्यामवती की गांव के ही दिव्यांग युवक मोनू ने हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का वीडियो गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में दिव्यांग युवक मोनू 62 वर्षीय ज्ञानवती पत्नी शिवशंकर अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला दिव्यांग मोनू आया और तमंचा निकालकर उनपर पर फायर करने की कोशिश करने लगा। लेकिन फायर नही हुआ इधर,घबराकर ज्ञानवती घर के भीतर भागी, तभी मोनू ने देसी तमंचे से फायर किया और गोली महिला की कमर में लगती है और वह जमीन पर गिर जाती है। इस दौरान घरों की छत पर खड़े पड़ोसी वीडियो बनाते रहते हैं और कोई आगे आकर उस पर न ही काबू पाने की कोशिश करता है और न ही पुलिस को सूचना देता है। गोली लगने से ज़मीन पर गिरी महिला तड़पने लगती है।

दोबारा लोड किया तमंचा और

मोनू दोबारा फिर से तमंचे में कारतूस भरता है और इस बार महिला के सिर में गोली मारकर आराम से वहां से फरार हो जाता है। घटना की सूचना पर जिले के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की और आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर वारदात के बाद आरोपित मोनू गांव के ही एक घर में छिपा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

मकान विवाद में हुई महिला की हत्या?

वही, इस दिलदहला देने वाले हत्याकांड के बाबत बताया जा रहा है कि आरोपी मोनू लंबे समय से मृतक महिला के मकान पर कब्जा करने की फिराक में था। लेकिन मकतूल इसका विरोध कर रही थी। यह भी पता चला कि, मृतका का पति शिवशंकर तीन साल से गायब है। उसके कोई संतान नहीं है। जिस मकान में ज्ञानवती रहती थी, उसे उसके पति ने खरीदा था। लेकिन दिव्यांग मोनू की नजर उसके मकान पर थी।

Comments are closed.