बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

DIG विकास वैभव ने रिबन काट दफ्तर का किया शुभारम्भ,कहा-निष्पक्ष खबरों के जरिए आम इंसान की बुलंद आवाज बने रोज़ खबर 

464

पटना Live डेस्क। बिहार में आम आदमी से जुड़ी खबरों आउट जनसरोकार के मुद्दों का सबसे सशक्त माध्यम बनकर उभरे न्यूज़ पोर्टल्स के बीच शुक्रवार को राजधानी पटना से “रोज खबर” नामक न्यूज़ पोर्टल का पदार्पण हुआ। पटना के किदवई पूरी स्थित न्यूज़ पोर्टल के दफ्तर का शुभारम्भ देश के सबसे ख्यातिनाम IPS अधिकारियों में शुमार और बिहार पुलिस के गौरवशाली परंपरा के सशक्त हस्ताक्षर DIG (आतंकवाद निरोधक दस्ता) IPS श्री विकास विभव द्वारा फीता काटकर किया गया।

                    रोज़ खबर न्यूज़ पोर्टल के दफ्तर का उदघाटन के तदुपरान्त श्री वैभव ने अपने शुभकामना संदेश में उम्मीद जताई कि “रोज़ खबर पत्रकारिता के मूल सिद्धांत को अक्षरशः पालन करते हुए न केवल निष्पक्षता की कसौटी पर खरा उतरेगा, अपितु जनसरोकार और राष्ट्र व राज्यहित से जुड़ी सच्ची खबरों को प्रकाशित करते हुए समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े आम इंसान की बुलंद आवाज बनेगा।”

 

उल्लेखनीय है कि रोज़ खबर ने राजधानी से सूबे के अवाम के हकों हुक़ूक़ और जनसरोकार की खबरों का प्रकाशन सोशल मीडिया के विभिन्न मंचो जैसे Youtube, Facebook के जरिए न केवल करेगा बल्कि सरकार और आम आदमी के बीच “संवाद सेतु” की भूमिका निभाने के उद्देश्य के तहत आगाज़ किया है।

 

Comments are closed.