बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Lockdown वाला Sunday – गवई अंदाज़ में DGP बिहार सर पे बांधे गमछा गाय दुहते वायरल हो गई Gupteshwar Pandey की तस्वीर

673
  • बिहार के DGP की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, हो रही खूब चर्चा।
  • Lockdown 3.0 में अपने आवास पर गाय को दुहते बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय
  • गवई अंदाज़ सिर पर गमछा बांधे गाय को दुहते डीजीपी पगुप्तेश्वर पांडेय

पटना Live डेस्क। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (DGP Gupteshwar Pandey) को आम आदमी उनकी सादगी के लिए बेहद पंसद करता है। अबतक के अपने कार्यकाल में अलिखित पर चले आ रहे तय मानकों के उलट आम लोगो से सीधा संवाद और राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय स्थित अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लदकद सुसज्जित और शानदार ऑफिस को छोड़ सूबे की सड़के नापते कानून व्यवस्था को सुदृढ़ता देने ख़ातिर डीजीपी महोदय लगातार गतिशील बने रहते है। लेकिन तमाम व्यस्तताओं के बावजूद उनके व्यवक्तित्व का ‘आम आदमी’ समय समय पर परिलक्षित हो हो जाता है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। जिससे सभी अपने घरों में बंद है, ऐसे में लोग खुद को व्यस्त रखने के लिए लगातार नए तरीके खोज रहे हैं।

अपनी कार्यशैली और अनोखे अंदाज के लिए लोगों के बीच पहचान रखने वाले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का एक बार फिर अनोखा अंदाज देखने को मिला है। सादगी का एक नजारा रविवार को देखने को मिला जब वो गाय को दुहते हुए नजर आए।

गवई अंदाज़ में सर पे गमछा बांधे गाय दुहते

दरअसल बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने एक तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में डीजीपी ने लिखा है- ‘कोरोना: गो सेवा के बाद गो-दोहन’। फेसबुक पेज पर शेयर की गई तस्वीर में डीजीपी पेंट, टी-शर्ट पहने हुए हैं और सिर पर गमछा बांधे हुए हैं। इस तस्वीर में डीजीपी गाय को दूध दुहते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फेसबुक पर वायरल हुई तस्वीर

फेसबुक पर पोस्ट की गई बिहार डीजीपी की ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई है। अबतक इस तस्वीर पर 64 सौ से ज्यादा कमेंट और करीब 18 सौ से ज्यादा शेयर मिल चुके हैं। जबकि 60 हजार के ज्यादा लोगों ने तस्वीर को लाइक किया है। डीजीपी की इस फोटो पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ अधिकारी बता रहा है तो कोई उनके ऊपर गर्व कर रहा है।

Comments are closed.