बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Breaking-(Exclusive)हत्या कर पीकअप वैन पर लाद शव को बख्तियारपुर फोर लेन पर फेक हुए फरार

338

पटना Live डेस्क। पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर अहले सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सुचना पर पहुची स्थानीय थाना पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर तफ़्तीश शुरू कर दी है। मृतक युवक की उम्र लगभग 20-22 साल प्रतीत होती है। मकतूल के गले काला निशान है जो उसको गाला घोटकर कत्ल किये जाने की तरफ इशारा करता है। पुलिस द्वारा जामा तलाशी के दौरान उसकी जेब से कुछ भी ऐसा बरामद नही हुआ जो उसकी पहचान को स्पष्ट कर सके। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की पहचान छुपाने ख़ातिर उसके शरीर पर महज कपड़ें के सिवाय कुछ भी नही छोडा गया है। बख्तियारपुर थाना प्रभारी शम्भू यादव ने बताया कि युवक की पहचान नही हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई जा रही है।
शव बरामदगी के स्थान पर पुलिस की तफ्तीश में स्थानीय लोग जो खेतों में काम कर रहे थे बक़ौल उनके अहले सुबह करीब 4 बजे सुबह खेतो में काम कर रहे एक स्थानीय निवासी ने बताया कि एक उजले कलर की पिकअप गाड़ी फतुहा के तरफ से आ कर रुकी फिर दो व्यक्ति उतरे और सड़क से नीचे कुछ फेका, हमलोग कुछ जबतक कुछ समझ पाते तबतक पिकअप वहा से बड़ी तेजी में निकल गई। वही सूचना मिलने पर सलीमपुर थाना और बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची।
पुलिस की तमाम कोशिशों बावजूद अब तक शव की कोई पहचान नही हुई है।

 

Comments are closed.