बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking – एसएसपी पटना के नेतृत्व में पुलिस ने 30 जुलाई को रोड निर्माण कंपनी से रंगदारी ख़ातिर फायरिंग करने वाले कुख्यात को बंदूक और गोली संग दबोचा

441

पटना Live डेस्क। एसएसपी पटना गरिमा मलिक के नेतृत्व मे पटना पुलिस ने अपराधियो के खिलाफ आल आउट वार शुरू किया है उसका असर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। विगत 30 जुलाई को  बिक्रम थानाक्षेत्र के अराप गाँव मे एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर रंगदारी ख़ातिर गोलीबारी हुई थी। इस कांड में शामिल कुख्यात चुनमुन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी के कब्जे से जिंदा गोली और बन्दूक बरामद किया गया है। गिरफ्तार चुनमुन पूर्व में भी लूट और डकैती के अपराध में  जेल जा चुका है।

दरअसल, रंगदारी के लिए रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी पर गोलीबारी की घटना के बाद एसएसपी गरिमा मलिक द्वारा सीटी एसपी (पश्चिमी ) अभिनव कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। इसमें पालीगंज डीएसपी समेत कई तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया था। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड जारी था और स्वयं एसएसपी पुरी कार्रवाई की निगरानी रखी हुई थी और प्रतिदिन फीडबैक ले रही थी।

                   इसी बीच एसआईटी को अपने मुखबिर नेटवर्क से जानकारी मिली की रंगदारी ख़ातिर फायरिंग कांड में शामिल चुनमुन बिक्रम इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मय हरबे हथियार आया हुआ हैं। एसआईटी ने बिक्रम क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात चुनमुन सिंह को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।  तलाशी में चुनमुन के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामदर किया गया है।
                           वही गिरफ्तारी के बाद कुख्यात ने पुलिस के समक्ष रंगदारी की लगभग एक दर्जन घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबुला है।

Comments are closed.