बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big News (वीडियो) पटना में चुनावी रंजिश में वार्ड पार्षद के पति व देवर भिड़े,जमकर हुई मारपीट

238

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार की अहले सुबह पटना नगर निगम वार्ड संख्या 21 की पार्षद पिंकी देवी के पति रणजीत कुमार और उनके देवर रणधीर कुमार उर्फ रोहित के बीच बोरिंग कैनाल रोड संप हाउस स्थित पार्षद कार्यालय के पास जमकर मारपीट हुई। इस भिड़ंत में दोनों जख्मी हो गए।इस खूनी भिड़ंत में रणधीर की बायीं आंख के नीचे चाकू लगा है,जबकि रणजीत के हाथ में चोट है। दोनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
घटना की वजह से बोरिंग कैनाल रोड पर अफरातफरी मच गई। एसके पुरी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच नगर निगम चुनाव के समय से ही विवाद चला आ रहा है। दोनों की पत्नियां चुनावी मैदान में थीं।चुनाव के दौरान भी दोनों परिवार में कई बार कहासुनी हुई थी।पार्षद के पति,देवर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इन्हें जेल भेजा जाएगा। दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई है। .               

एक-दूसरे पर लगाए आरोप दर्ज कराया है FIR

पार्षद पिंकी देवी ने आरोप लगाया गया कि बुधवार को उनके देवर रणधीर बोरिंग रोड स्थित उसके कार्यालय आ धमके। कार्यालय में वह अपने पति व अन्य लोगों के साथ थीं। इसी दौरान देवर ने उनके पति रणजीत के सिर पर दूध के केन से हमला कर दिया। यहीं नहीं, चाकू से हमला किया,जिसमें वे जख्मी हो गए। इन्होंने अपने ससुर पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही पार्षद ने बताया कि चुनाव के समय से ही उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मारपीट में उनके पति का हाथ टूट गया है।                                      
वहीं, रणधीर कुमार ने भी चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। रणधीर की बायीं आंख के नीचे चाकू के निशान हैं।

निगमकर्मी ने भी कराया रणधीर मुकदमा दर्ज

वही, रणधीर पर इस भिड़ंत के बाद पवन कुमार नामक एक नगर निगम कर्मी ने रोहित उर्फ रणधीर कुमार पर रंगदारी मांगने और मारपीट करने का केस कोतवाली थाने में दर्ज कराया है। पवन ने बताया कि बुधवार सुबह सात बजे वह आर ब्लॉक चौराहा पुलिस चौकी के पीछे काम करा रहा था। इसी दौरान रणधीर आ गए और पिटाई करने लगे। पिटाई के दौरान उन्होंने उसकी सोने की चेने भी छीन ली तथा रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

Comments are closed.