बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking – बिहार में कॉंग्रेस द्वारा 11 लोकसभा सीटों पर इनको बनाया जाएगा अपना उम्मीदवार, देखे दिल्ली दरबार को भेजी गई लिस्ट

321

पटना Live डेस्क। सूबे में कॉंग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 11 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बिहार कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी इन सीटों के लिए उम्मीदवार चयन और सीटों के निर्धारण के लिए अधिकृत हैं। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। यानी अब से महज कुछ घण्टो बाद कॉंग्रेस द्वारा बिहार में अपने 11 सीटो पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

 उन्होंने बताया कि बिहार से संभावित प्रत्याशियों की सूची दिल्ली हाई कमान को भेज दी गई है। भेजी गई लिस्ट जिसपर अंतिम मुहर अध्यक्ष राहुल गांधी ही लगाएंगे। इससे पहले चुनाव समिति की करीब तीन घंटे चली बैठक में उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। सूत्रों के अनुसार, एक सीट पर कांग्रेस के कई नेता अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल है। इस महागठबंधन में कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, विकासशील इंसान पार्टी शामिल है

वही, जो फाइनल लिस्ट कॉंग्रेस अध्यक्ष को भेजी गई है। उक्त लिस्ट के अनुसार विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि ये वो संभावित सीटें और उम्मीदवारों के नाम है जो अब से महज कुछ घण्टो बाद फाइनल हो सकते है। कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी में है। सीटों के साथ-साथ चेहरे भी तय हो चुके हैं। केवल औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

1. किशनगंज — जाहिदुर्रहमान

2. पूर्णिया — उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह

3. कटिहार – तारिक अनवर

4. सुपौल –  रंजीत रंजन

5. दरभंगा – कीर्ति झा आज़ाद

6. मधुबनी –  डॉ. शकील अहमद

7. समस्तीपुर – अशोक राम

8. वाल्मिकीनगर – पूर्णमासी राम

9. औरंगाबाद – निखिल कुमार

10. सासाराम – मीरा कुमार

11. मुंगेर – नीलम सिंह

Comments are closed.