बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

नीति आयोग की रिपोर्ट पर बरसे CM नी​तीश, कहा- जांच का पैमाना सही नहीं

205

पटना Live डेस्क। नीति आयोग की बिहार के विकास को लेकर पिछले सप्ताह आई रिपोर्ट ने सरकार की किर-किरी कर दी है। इस पर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामने आ गए हैं। आज सोमवार को वे रिपोर्ट को लेकर नीति आयोग पर जमकर बरसे। उन्होंने बहुत कुछ सुना दिया है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की जांच का पैमाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अमीर राज्यों की तुलना आप गरीब राज्यों से करेंगे। देश के सारे राज्यों को एक ही मानकर चलेंगे, यह तो विचित्र बात है न।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए। पत्रकारों ने उनसे नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर कई सवाल पूछ दिए। मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की जांच के तरीके पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की जांच का पैमाना सही नहीं है। पूरे देश में एक ही मानक से सभी राज्यों को देखिएगा। एक ही मानक से अमीर राज्यों की तुलना गरीब राज्यों से कीजिएगा। महाराष्ट्र या धनी राज्यों से बिहार की तुलना नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि यह सबको पता है कि बिहार आबादी के दृष्टिकोण से देश के तीसरे स्थान पर है। यूपी और महाराष्ट्र के बाद बिहार का स्थान है। जबकि यह क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से देश में 12वें नंबर पर है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एक स्क्वायर फीट के क्षेत्रफल में जितनी आबादी रहती है, ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में नहीं मिलेगी। पहले अस्पताल में कुत्ता बैठता था। प्रखंड में हर माह पहले 39-40 लोगों का इलाज होता था, लेकिन अब यह आंकड़ा 10 हजार के पार चला गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आगे जब भी कभी नीति आयोग की बैठक होगी और उसमें हमलोगों को जाने का मौका मिलेगा तो एक-एक चीज को रखेंगे। उसके असेस्मेंट पर पूछेंगे। यह कोई तरीका हुआ कि सभी राज्यों को एक पैमाने पर रख दिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह तो राज्यों पर बड़ी कृपा कर दी। सभी राज्यों को एक कर दिया। इससे सभी राज्य एक हो गया न? मुख्यमत्री ने जातीय जनगणना पर भी बोले। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद जल्द ही इस पर सभी दलों के साथ मिल-बैठकर बात करेंगे और जो भी बेहतर काम होगा, उस पर कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

Comments are closed.