बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) बेटे निशान्त ने अपने जन्मदिन का केक कुछ इस अंदाज में खिलाया पिता नीतीश कुमार को, आप भी देखिए

705

पटना Live डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकलौते बेटे निशांत कुमार का आज (20 जुलाई) जन्मदिन है। निशांत ने अपना जन्मदिन परिवार के सदस्यों के साथ मनाया। सीएम नीतीश ने अपने बेटे को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दी।

निशांत के जन्मदिन के तस्वीरें फेसबुक के माध्यम से शेयर की गई है। तस्वीर में सीएम नीतीश और उनके परिवार के सदस्य ही दिख रहे हैं। तस्वीरों में निशांत केक काटते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में सीएम नीतीश अपने बेटे को गले लगाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं।वही शाम को बेटे के जन्मदिन के अवसर पर सीएम हाउस में जब निशान्त ने केक काटा तो पिता नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। केक काटने के बाद निशान्त ने जब पिता को केक खिलाया तो पहले वो सकपकाए फिर कुछ इस अंदाज में बेटे के हाथों केक खाया आप भी देखिये…

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशान्त ने बीआईटी मेसरा से पढ़ाई की है। बेहद सादगी और लाइम लाइट से दूर रहने वाले निशान्त ने सियासत से भी दूरी बनाए रखी है।

Comments are closed.