बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – DIG सेंट्रल रेंज के यायावर मन की अठखेलिया “जी ले ज़रा” कविता संग्रह का CM नीतीश कुमार ने  किया विमोचन

424

पटना Live डेस्क। बदन पर खाकी कड़क कलफ़ लगी वर्दी और तमाम ज़िम्मेदारियों के बीच कही दूर दिल की गहराइयों में भटकता यायावर मन जब शब्द गढ़ता है तो कलम भी अपनी अठखेलिया करने लगता है। यह कविता संग्रह जीवन जीने की कला का मोहक और अविरल शब्दाश है। पतझड़ और बसंत के समावेशी जीवन शैली के प्रारब्ध को लक्षित कर लिखे गए इस कविता संग्रह का सारांश ही जीवन की झंझावतों के बीच उम्मीद की किरण को समर्पित है।

आईपीएस राजेश कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 2003 बैच के पदाधिकारी हैं। हरियाणा की ज़रखेज माटी में जन्मे राजेश को लोकतंत्र की जननी बिहार बतौर कर्मभूमि मिली है।बिहार के कई महत्त्वपूर्ण जिलों- मुजफ्फरपुर, भागलपुर,  भोजपुर, कैमूर, सहरसा, नालंदा, मधुबनी में इन्होंने पुलिस अधीक्षक के रुप में कार्य किया है। वर्तमान में ये पटना क्षेत्र के डीआईजी के रुप में पदस्थापित हैं।

                         बहुमुखी प्रतिभा के धनी पटना प्रक्षेत्र के डीआईजी राजेश कुमार की कविता संग्रह “ जी ले जरा..” का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में विमोचन किया। इस अवसर पर डीजी ट्रेंनिंग आलोक राज, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सीएम के सचिव मनीष वर्मा और गोपाल जी भी मौजूद रहे।

Comments are closed.