बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

उपचुनाव को लेकर CM नीतीश, मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है NDA

372

पटना Live डेस्क। विधानसभा के उपचुनाव में राजद द्वारा दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद महागठबंधन के घटक कांग्रेस अपना अलग उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। महागठबंधन में टूट के आसार पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हर पार्टी का अपना-अपना हिसाब होता है। लेकिन तरह-तरह के बात लोग बोलते रहते हैं।

दो सीटों पर जेडीयू चुनाव लड़ रही है, इस सवाल पर सीएम नीतीश ने कहा कि NDA एकजुट है। सब साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे है। अब जनता को फैसला लेना है। वहीं, दोनों सीटों पर आरजेडी के जीत के दावे पर सीएम नीतीश ने कहा कि कौन क्या बोलता इससे कोई मतलब नहीं है। किस भाषा का प्रयोग करता है, कुछ लोगों की आदत होती है, वे अपना बोलते रहते है। जनता मालिक है। सभी जानते है कि 2020 में दोनों सीटों पर जेडीयू की जीत हुई थी। पूरा NDA ने मिलकर यह तय किया है। आज दोनों सीटों पर नामांकन हुई है। सब लोग मिलकर सहयोग और साथ दें रहें है।

बिहार विधानसभा उपचुनाव के आरजेडी के दोनों सीटे पर लालू यादव प्रचार-प्रसार करेंगे, इस सवाल पर सीएम नीतीश ने कहा कि लालू आएं और प्रचार करें, रोकता कौन है। उनकी वे अपनी इक्छा है। वैसे भी वो जेल से ऐसा करते रहें हैं।

आपको बता दें की बिहार विधानसभा की दो सीटों पर 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। आज कुशेश्वरस्थान और तारापुर की सीट से नामांकन शुरू हो गयी है। प्रत्याशियों का पर्चा दाखिला 8 अक्टूबर तक चलेगा। आज जेडीयू ने दोनों सीटों पर नामांकन कर दी है। बता दें कि इन दोनों सीटों पर 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के प्रत्याशियों की जीत हुई थी। दोनों के निधन से ये सीट खाली हुई थी।

Comments are closed.