बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

झारखंड CM हेमंत सोरेन के भोजपूरी और मगही वाले बयान पर भड़के CM नीतीश

560

पटना Live डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से भोजपुरी और मगही को लेकर दिए गए विवादित बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। झारखंड के मुख्यमंत्री के बयान को लेकर पिछले दिनों सियासत गर्म हुई थी। इस मामले पर जब नीतीश कुमार से आज सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि झारखंड और बिहार एक परिवार की तरह है।
सीएम नीतीश ने कहा कि जो भी इस मामले पर को उछाल कर लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें ऐसा करने दें। इन चीजों पर तो मैं गौर ही नहीं करता हूं। सीएम नीतीश ने कहा कि जिन लोगों को इस बात एहसास नहीं है, वह इस तरीके का बयान देते हैं। मगही और भोजपुरी को लेकर हेमंत सोरेन के बयान पर आपत्ति जताते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार झारखंड दोनों एक ही था। झारखंड और बिहार के लोगों को एक दूसरे के प्रति काफी प्रेम है।
आगे सीएम नीतीश ने कहा कि राजनीतिक तौर पर लोग क्या बोलते हैं, क्या बात समझ में नहीं आती है। झारखंड बिहार से अलग हो गया है… हम इस बात की इज्जत करते हैं। बिहार झारखंड दोनों भाई और एक ही परिवार के सदस्य हैं। पूरा देश एक परिवार है। बिहार को झारखंड पर और झारखंड को बिहार बर कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है। सीएम नीतीश ने कहा कि पहले बिहार के लोग काम के लिए झारखंड जाते थे, अब कोई नहीं जाता है। बिहार झारखंड के बंटवारे से बिहार में मायूसी आ गई थी। अब बिहार में विकास हो रहा है और काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी भाषा बोलने वाले एक राज्य में नहीं रहते है, वे अलग-अलग राज्यों में रहते हैं। राजनीति लाभ के लिए यदि कोई बोलते हैं तो वह बोलते रहे। हमे इन सब चीजों से लेना-देना नहीं है। हमारे मन में झारखंड के प्रति सम्मान का भाव है।
वहीं कोरोनावायरस को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भले ही राज्य में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आई हो। मगर अन्य प्रदेशों में यह अब भी मौजूद है और जो व्यक्ति बाहर से आते हैं उनके साथ इसके आने की संभावना बढ़ जाती है। इसको लेकर बाहर से आने वाले लोगों के लिए विशेष जांच का प्रबंध जारी है। इसके अलावा समय आने पर कोरोना टीकाकरण का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। 6 करोड़ लोगों को कोरोना टीके की दोनों डोज लगवाना हमारा कर्तव्य है। हम इसे हर हाल में पूरा करेंगे। राज्य सुरक्षित होगा तभी देश सुरक्षित होगा। इसके अलावा लोगों को कोरोना गाइडलाइंस के सभी को पालन करना है।

Comments are closed.