बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार पुलिस एकेडमी में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए CM नीतीश, कहा- ‘लड़कियां बढ़ रही हैं आगे’

354

पटना Live डेस्क। राजगीर पुलिस अकादमी से गुरुवार को 619 महिला समेत 1586 दारोगा बिहार पुलिस को मिली। पहली बार इतनी बड़ी संख्‍या में महिला पुलिस अधिकारी राज्‍य को मिली हैं। खास बात यह कि करीब 27 वर्षों बाद यहां पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्‍यमंत्री ने ली है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमारने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। इससे पूर्व 1994 में तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पटना के गांधी मैदान में सब इंस्‍पेक्‍टर के पासिंग आउट परेड की सलामी ली थी।


सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार को आज 1582 पुरूष और 596 महिला दारोगा मिले हैं। बिहार में महिलाओं के विकास पर काम कर रहे हैं। हर थाने में महिलाओं की तैनाती हो रही है। थानों के हालत लगातार सुधार हो रहा है। पुलिस की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं की मांग पर शराबबंदी हुई है। शुरू के तीन महीने शराबबंदी पर बहुत काम हुए। उसी तरह आज भी काम हो रहा है। पुलिस की जिम्मेदारी है कि बिहार को शराब मुक्त कराएं। पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। साथ ही नई जिम्मेवारी भी मिली है।
सीएम नीतीश ने कहा झारखंड अलग होने के बाद बिहार में ट्रेनिंग की व्यवस्था नहीं थी। जिसके बाद राजगीर में पुलिस एकेडमी की शुरूआत की गई । पुलिस एकेडमी का विस्तार किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय को भुकंप रोधी बनाया गया है। ये 9 रिक्टर पैमाने के भूकंप को झेल सकता है। सीएम नीतीश ने कहा कि सभी लोग सही काम करें और सही ढंग से करें।

Comments are closed.