बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) कुछ घंटों बाद राहुल गांधी के सिविल कोर्ट में पेशी को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा के इंतज़ामात, क्राउड मैनेजमेंट पर विशेष तवज्जो

307

पटना Live डेस्क। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उक्त बयान को लेकर बिहार के उपमुख्यंत्री सुशील मोदी ने उनपर अवमानना का केस दायर किया था। इस मामले में सिविल कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था। राहुल गांधी को मिली नोटिस के मुताबिक शनिवार 6 जुलाई यानी आज कुछ घंटों बाद पटना के सिविल कोर्ट में पेशी होनी है। न्यायालय में पेशी ख़ातिर राहुल गांधी के पटना आगमन को लेकर सुरक्षा चुस्त कर दी गई है। सिविल कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटना सिविल कोर्ट के आसपास इलाकों में एसपीजी दस्ते के सुरक्षाकर्मियों समेत पुलिस को तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ बजे के बाद राहुल गांधी कोर्ट में पेश होंगे।

क्राउड मैनेजमेंट के लिए भी पुलिस तैयार

इस संबंध में प्रभारी सिटी एसपी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के आने को लेकर इलाके में पूरी सुरक्षा दुरुस्त कर दी गई है। पटना एयरपोर्ट से लेकर सिविल कोर्ट तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही क्राउड मैनेजमेंट को लेकर भी पुलिस ने तैयारी कर ली है। पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है।

Comments are closed.