बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने के मुद्दे पर चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी को घेरा

487

पटना Live डेस्क। भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले जीतन राम मांझी के बारे में चिराग ने कहा कि देवी देवताओं के चरित्र पर सवाल उठाकर विकास के मुद्दे को भटका रहे हैं। राम का चरित्र पुरुषोत्तम का है और रहेगा। यह वे लोग हैं जो विकास की बात ना कर भगवान के नाम पर राजनीति करते हैं। बिहार में और भी सारे मुद्दे हैं , उनपर आवाज़ उठाने चाहिए । बिहार में और भी समस्याएं हैं,
जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि बात-बातपर रमायण-महाभारत और देवी देवताओं के उपर प्रश्नचिंह उठाना ये सही नहीं है। बिहार में बहुत सारी समस्याएं हैं। सत्ताधारी नेताओं से आग्रह करूंगा की हमे रोजगार दे दीजिए, हमे रमायण और महाभारत से कोई लेना-देना नहीं है। हमारी जिसमे आस्था है, उसमे आस्था रखेंगे। बंद कमरे में नमन और पूजा करेंगे। मंदिर भी चले जाएंगे। सत्ताधारी के नेता यह नहीं बताएं कि कौन सी देवी-देवता थे या नहीं थे।
चिराग पासवान ने कहा कि जिसकी अपनी व्यक्तिगत आस्था है, वह अपनी आस्था रखेगा। आपकी कहने से वह आस्तिक और नास्तिक नहीं बनेगा। हमारी समस्याएं अलग है। हमको जवाब दीजिए की आपने 19 लाख रोजगार का वादा किया था। आर रमायण और महाभारत में नहीं उलझाइए। सत्ताधारी के नेता यह बताएं कि युवाओं को रोजगार कब मिलेंगे। बिहार में भष्टाचार बढ़ता जा रहे है। कोई एक गांव और शहर नहीं है, जहा घुस लेकर काम नहीं किया जा रहा है। हर काम को कराने के लिए घुस लिया जा रहा है। बिहार में हर रोज हत्याएं हो रही है।
आपको बता दें की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया है। मांझी ने कहा कि राम कोई महापुरुष थे, हम ऐसा नहीं मानते हैं। उनके इस बयान पर बीजेपी ने कड़ा एतराज जताया है। उधर यूपी में राजा मिहिर भोज की जाति को लेकर घमासान मचा हुआ है।

Comments are closed.