बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पटना लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जातीय जनगणना को लेकर कही ये बात

440

पटना Live डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली प्रवास से आज शुक्रवार को बिहार लौट आए हैं। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए जातीय जनगणना से लेकर शराबबंदी तक पर बात की। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना पर हमलोग फिर बैठेंगे। वहीं शराबबंदी पर नए सिरे से लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी आखों को दिखाने के लिए दिल्ली गए हुए थे। तीन दिनों के बाद आज वे पटना लौट आए हैं। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने उन्हें घेरा। जातीय जनगणना पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोग फिर बैठेंगे और सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बात मैं पहले भी कर चुका हूं और यह बात मैं आज भी कह रहा हूं।

उन्होंने शराबबंदी कानून पर भी पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर सूबे में नए सिरे से जागरुकता अभियान चलाएंगे। कुछ लोग शराबबंदी कानून के विरोध में हैं। सबको एक प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश की जा रही है। शराबबंदी कानून का हर हाल में सख्ती से पालन होगा। इसमें दोषी कोई भी हो, वे बच नहीं सकते हैं।

 

 

Comments are closed.