बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

337

पटना Live डेस्क। भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार और वर्त्तमान की मोदी सरकार के संसदीय कार्यमंत्री का 59 वर्ष की उम्र में बंगलुरु में निधन हो गया। अनंत कुमार कैंसर से पीड़ित थे। बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार देर रात लगभग 1:30 बजे उनका निधन हो गया।
दिवंगत अनंत कुमार बेंगलुरु के बसवानागुड़ी में श्रीशंकर कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में भर्ती रहे थे। वह 20 अक्टूबर को लंदन से वापिस लौटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां उनका इलाज चल रहा था। अनंत कुमार बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद थे। वह केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री थे। अनंत कुमार बीजेपी कर्नाटक के दिग्गज नेता माने जाते थे। वह कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे थे।

Comments are closed.