बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (Cctv फुटेज) पटना में कैंडल मार्च के बाद भिखना पहाड़ी में धाय धाय, देखिये Live फुटेज

506

पटना Live डेस्क। पटना के बहादुर थाना अंतर्गत सैदपुर हॉस्टल के 2 छात्रों पर रविवार की शाम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक छात्र की मौत हो गई। वही दूसरा अस्पताल में इलाजत है।घटना के बाद कोचिंग हब के तौर पर प्रसिद्ध भिखना पहाड़ी, मुसल्लहापुर, बाजार समिति व बहादुरपुर का इलाका इन दिनों पुलिस की लापरवाही से असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है।

                         मंगलवार की रात फिर असामाजिक तत्वों ने भिखना पहाड़ी में सरेआम आधा दर्जन से अधिक फायरिंग कर इलाके को थर्रा दिया। गोलीबारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

दरअसल दो दिनों पूर्व यानी रविवार की शाम में तकरीबन साढ़े आठ बजे वर्चस्व व रंगदारी को लेकर बहादुरपुर स्थित सैदपुर हॉस्टल व बाजार समिति के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी में दो लड़के निशांत व गौतम घायल हो गए थे। इलाज के दौरान गौतम की मौत उसी दिन हो गयी थी। गौतम सैदपुर होस्टल में रहता था।

गौतम की हत्या के विरोध में मंगलवार की रात दर्जनों छात्र कैंडिल मार्च निकाला । मार्च सैदपुर हॉस्टल से भिखना पहाड़ी तक निकाली गयी। इसी बीच वहां जमकर गोलीबारी की गयी।

सूचना मिलते ही कदमकुआं व पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस का कहना है कि कैंडिल मार्च में शामिल कुछ लफंगों ने फायरिंग की है। सवाल उठता है कि जब काफी संख्या में लड़के कैंडिल मार्च निकाल रहे थे तब पुलिस कहां थी। फायरिंग कर लफंगे आराम से भाग निकले लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ सकी। भिखना पहाड़ी से लेकर बाजार समिति तक का इलाका काफी संवेदनशील है। तीन थानों पीरबहोर, कदमकुआं व बहादुरपुर का इलाका एक-दूसरे से लगता है। फिर भी पुलिस असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल है। बहरहाल वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इलाके में लगे सीसीटीवी में फायरिंग करने वाले लफंगों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed.