बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG News -(वीडियो) मासूम अभिमन्यु को इंसाफ खातिर फतुहवासियों ने निकाला कैंडिल मार्च

401

बृजभूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटना सिटी

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के सिटी अनुमंडल के फतुहां में बीते सोमवर को शेफाली आवासीय विद्यालय में नर्सरी के छात्र 6 वर्षीय मासूम अभिमन्यु की हत्या मामले को लेकर स्थानीय लोगो ने मासूम की आत्मा की शांति के लिए फतुहा के स्टेशन रोड कल्याण नाथ मंदिर से स्थानीय लोगो ने कैंडिल मार्च निकाला और पुलिस से अपराधियो को मासूम के हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।                                                           उल्लेखनीय है कि राजधानी पटना से सटे फतुहा में एक निजी आवासीय स्कूल में छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। छात्र की मौत के बाद लोगों ने यहां जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजन स्कूल प्रबंधन पर ही छात्र की हत्या का आरोप लगाया है। घटना के लेकर स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन और बवाल हुआ।
पुलिस के अनुसार, पटना के फतुहा देवी चक स्थित एक निजी स्कूल के छात्रावास में सोमवार को छह वर्षीय छात्र अभिमन्यु कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस छात्रावास पहुंचकर मामले की छानबीन की।

                            पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बच्चे के परिजनों ने स्कूल संचालक पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। फतुहा के थाना प्रभारी नंदिनी प्रसाद ने बताया कि बच्चा फतुहा का ही रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही छात्र के मौत के कारणों का पता लग सकेगा। स्कूल के एक शिक्षक और छात्रावास के एक वार्डन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

Comments are closed.