बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिग ब्रेकिंग – बक्सर के डिप्टी कलेक्टर ने की ख़ुदकुशी, मचा हड़कंप ,लिखा मेरी मौत के कोई जिम्मेदार नही है ..

214

पटना Live डेस्क। जिले के डीएम मुकेश पांडेय द्वारा खुदकुशी किये जाने से पहले ही सकते रहा बक्सर जिला प्रशासन को एक और जबरदस्त झटका लगा है। जब रविवार की सुबह सबेरे जिले के डिप्टी कलेक्टर द्वारा खुदकुशी करने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि जिले में पदास्थित तौकीर अकरम ने उस वक्त ख़ुदकशी करली जब वो घर मे अकेले थे। पत्नी किसी काम से कही गई हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों समेत पुलिस कर्मी उनके आवास पर पहुचे। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है।                                                                                  बताया जाता है कि बक्सर में डीएम के विशेष कार्य पदाधिकारी यानी (ओएसडी) ने सुसाइड कर ली है।रविवार की सुबह अावास पर फंदे से लटकता उनका शव मिला। विदित हो कि कुछ समय पहले बक्‍सर के तत्‍कालीन डीएम ने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी थी।जानकारी के अनुसार बक्‍सर डीएम अरविंद कुमार वर्मा के ओएसडी तौकीर अकरम ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है।

घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतक बक्‍सर के जिला भूअर्जन पदाधिकारी भी थे। वे कल रात पटना में किसी मीटिंग में शामिल होने के बाद बक्सर लौटे थे।

बताया जाता है कि तौकीर अकरम देर रात अपने बेड रूम में गए। उसके बाद उन्‍होंने पंखे से लटककर जान दे दी। वे घर में अपनी पत्‍नी के साथ रहते थे। घटना के संबंध में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।तौकीर अकरम बक्‍सर में करीब ढ़ाई साल से थे। सीनियर डिप्‍टी कलेक्‍टर होने के नाते उन्‍हें अहम जिम्‍मेदारियां दी गईं थी। वे बीते अगस्‍त महीने में ट्रेन से कटकर सुसाइड करने वाले तत्‍कालीन डीएम मुकेश पांडेय के ओएसडी भी रहे थे। वर्तमान जिलाधिकरी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि तौकीर हंसमुख स्‍वभाव के थे। वे ऐसा कर कर सकते हैं, इसकी उम्‍मीद नहीं थी।

बहरलाल, पुलिस ने घटनास्‍थल को सील कर दिया है।पुलिस ऑफिशियल व फैमिली सहित अन्‍य संभावित कारणों की पड़ताल में जुट गई है।

 

Comments are closed.