बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BREAKING (exclusive) पटना में व्यापारी से पैसे छिनतई के दौरान अपराधियों ने मारी गोली, घायल की हालत गंभीर

563

पटना Live डेस्क। राजधानी के पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मंगलतालब के पास धर्मेंद्र नामक व्यवसायी से छिनतई के दौरान बाइक सवार अपराधियो ने गोली मार दी और फिर  25 हजार रुपया भी छीन कर भाग निकले। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी को स्थानीय लोगो ने निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल की हालत गंभीर,पुलिस मामले की जांच  में जुट गई है।                                                                         पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब के पास उस वक्त अफरा तफरी मंच गई , जब अपराधियो ने बिस्क्टि फैक्ट्री के पास व्यवसायी से हथियार के बल पर रूपये से भरा बैंग लुटा और विरोध करने पर उसे गोली मार कर घायल कर दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यवसायिक को इलाज के लिए गुरुगोविंद सिंह अस्पताल ले गए , जहाँ चिकित्सको ने गंभीर अवस्था को देखते हुए PMCH रेफर कर दिया पर घायल युवक के परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल (राजेश्वर नर्सिंग होम ) में ले गये , जहाँ उसका इलाज चल रहा है।।                   पुलिस ने घायल युवक की पहचान लाल इलमी इलाके का रहने वाला 31 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार के रूप में किया है।जो मच्छरहट्टा मंडी में धागा का व्यवसाय का काम करता था और रात में दुकान बंद कर अपने घर लाल इमली जा रहा था। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। वही घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की घागा व्यवसाय धर्मेंद्र मच्छरहट्टा से दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था की मंगल तालाब स्थित बिस्किट फैक्ट्री के पास सन्नाटा देख कर बाइक पर सवार दो अपराधियो ने उसे ओवर टेक किया और रोक कर उसका रूपये भरा बैग छीनने लगा ,जहाँ विरोध करने पर अपराधियो ने उसे गोली मारकर घायल किया साथ ही रूपये भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में लगभग 25 हजार रूपये रखे थे।पुलिस ने लूट मामले की जाँच में जुट गई है। साथ ही इस लूट कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी अभियान में जुट गई है। वही घटना के बाबत मीतेश कुमार (चौक थानाध्यक्ष) ने बताया कि…

Comments are closed.