बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (video) हाजीपुर में बच्चे की डिलीवरी के ऑपरेशन में निकली महिला के पेट से बंदूक की गोली

762

पटना Live डेस्क। एक कहावत है जाको राखे साइयां मार सके न कोई, यह एक बात पुनः फिर चरितार्थ हुई है। दरअसल, मामला राजधानी से सटे हाजीपुर का है, जहां बच्चे की डिलीवरी के लिए डाक्टरों ने जब ऑपरेशन शुरू किया तो महिला के पेट से एक गोली निकली। महिला के पेट में बच्चे के साथ बन्दूक से निकली गोली देख डॉक्टर के साथ जिसने भी यह सुना वह शॉक्ड रह गया। मामला हाजीपुर के इंडस्ट्रियल थाने के सुल्तानपुर में अपने मायके में रह रही रूपा ने कल शाम पेट के पास दर्द की शिकायत की, रूपा के पेट के पास एक जख्म दिखाई दिया।

                           परिजनों ने मामूली जख्म समझकर उसे अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती करा दिया, लेकिन बच्चे की डिलीवरी के दौरान पेट से निकली गोली को देख डॉक्टरों ने पुलिस को खबर दी।

पुलिस अस्पताल पहुंची तो परिजनों और महिला ने बताया की देर शाम दरवाजे पर बैठी थी, तभी कोई आवाज हुई किसी को कुछ समझ नहीं आया की आखिर हुआ क्या हुआ। दरअसल किसी अपराधी की चलाई गोली रूपा को पेट के पास जा लगी थी। रूपा ने पेट के पास झटका और दर्द महसूस किया, तो लोगो ने इसे डिलीवरी पेन समझा। हैरान करने वाली इस घटना का अचरज और सकून वाला पहलु ये निकला की महिला के साथ बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है।

फर्स्ट ऐड करवाकर निश्चिंत हो गए

परिजनों ने बताया कि महिला घर में ही थी इसी दौरान एक आवाज हुई थी, लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल पता नहीं चला कि गोली चली भी है और महिला को लग गई है. उन्होंने पेट से खून बहते देख इसे मामूली जख्म समझा और स्थानीय चिकित्सा से फर्स्ट ऐड करा दिया।

Comments are closed.