बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिग ब्रेकिंग – हरिशंकर सिंह हत्याकांड में भाजपा के सिवान जिलाध्यक्ष के खिलाफ कुर्की जब्ती का इश्तेहार जारी

224

विजय राज, संवाददाता

पटना Live डेस्क। सिवान के चर्चित खाद व्यवसाई हरिशंकर सिंह की नृशंस हत्याकांड में सीवान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के खिलाफ न्यायालय ने कुर्की का इश्तेहार जारी कर दिया है। संभवत आज कुर्की का इश्तेहार मनोज सिंह के घर पर चस्पा किया जाएगा।                       बुधवार को कोर्ट ने कुर्की का इश्तेहार जारी कर दिया। आज इश्तेहार को चस्पा करने के बाद पुलिस कोर्ट में कुर्की का आवेदन कर सकती है।गौरतलब है कि बुधवार को एसीजेएम छह डीएन भारद्वाज की अदालत ने इश्तेहार कर कांड के आइओ सह पचरुखी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को काॅपी सौंप दी।

Comments are closed.