बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग – बेगूसराय में शराब पीने को लेकर कुख्यात मुखिया पति ने व्यक्ति को मारी गोली,मौत

174

सुधांशु पाठक, ब्यूरो कॉर्डिनेटर

पटना Live डेस्क। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को धता बताते हुए बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में शराब पीने को लेकर अभी अभी दो गुटों में खूनी भिड़ंत हो गई है। भिड़ंत में बरारी पंचायत के लंबे आपराधिक इतिहास वाले कुख्यात मुखिया पति अजय यादव ने शम्भू यादव के बीच बकझक के बाद अचानक फायरिंग की आवाज़ से इलाके में भगदड़ मच गई। जब तक लोग बाग कुछ समझ पाते द शम्भू यादव को गोली लग गई। वही खून से लतपथ शम्भू यादव ज़मीन पर गिरा तड़पने लगा। इधर मौके का फायदा उठाकर मुखिया पति वहा से फरार हो गया।वही गोलीबारी में घायल को उसके परिजन लेकर अस्पताल में ले गए है। जहां डॉक्टरों ने शम्भू यादव को मृत घोषित कर दिया। वही सूचना के बाद पहुची स्थानीय पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।।                               वही प्रखंड के श्रीनगर गांव में शम्भू यादव की गोली मारकर हत्या के आरोपी मुखिया पति अजय यादव का आपराधिक इतिहास है। यह पहला मौका नही जब अजय यादव ने फायरिंग की हो। शराबबंदी के दौरान भी कई दफा विभिन्न चौक चौराहों पर से नशे में धुत्त मुखिया पति को लोगों ने घर पहुचाया है। तो कई बार महज बकझक में अजय ने गोलीबारी कर दहशत फैलाई है।घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल कायम।मृतक के परिजनों में आक्रोश।

 

Comments are closed.