बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – बिहार पुलिस सेवा संघ के अध्यक्ष बने फतुहा SDPO मनीष कुमार सिन्हा उपाध्यक्ष बने DySp(STF) राजकिशोर सिंह

1,176

पटना Live डेस्क। बिहार पुलिस के डीएसपी स्तर के अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार पुलिस सेवा संघ के चुनाव में सभी पद धारक निर्विरोध चुने गए हैं। अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी SDPO फतुहा मनीष कुमार सिन्हा को सौंपी गई है। वही उपाध्यक्ष पद के लिए डीएसपी (STF) राजकिशोर सिंह व डीएसपी (CID) मुकुल परिमल पांडे को चुना गया है।

                   वहीं महासचिव के पद पर एसटीएफ के डीएसपी अरुण कुमार सिंह को चुना गया है। संयुक्त सचिव पद पर मधेपुरा के डीएसपी (मुख्यालय) अमरकांत चौबे और बारसोई एसडीपीओ पंकज कुमार का चयन हुआ है। जबकि पटना रेल डीएसपी पूनम केसरी कोषाध्यक्ष बनाई गई है।

संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव पटना में संपन्न हो चुका है। बिहार पुलिस सेवा संघ के अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करती है। नवनिर्वाचित महासचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीएमपी 5 में हुई बैठक में 7 पदों और कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव सम्पन्न हुआ। साथ ही 20 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिनका कार्यकाल 3 साल का होगा।

Comments are closed.