बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर -इस चेहरे को गौर से देखिये,पहचान लीजिये पटना में लड़कियों को सरेआम छेड़ना,उनसे बदसलुकी करना,उनके साथ मारपीट करता है ये युवक

246

पटना Live डेस्क।राजधानी पटना की सड़कों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का माध्यम बन चुके ऑटो में और राह चलते बहु बेटियों पर फब्तियां कसना और गंदे अल्फ़ाज़ इस्तेमाल करना अमुमकन आम बात है। ये हम नही कह रहे है बल्कि पटना की 90% लड़कियों के बातो से यह स्पष्ट होता है। पटना की बेटियां अमूमन ऐसे वाकये को दरकिनार अपने सफर पर निकलती है। लेकिन पटना की बेटियों की यही इग्नोर करने की आदत कभी कभी उनके लिए परेशानी का सबब बन जाती है। ठीक ऐसा हो एक वाकया गुरुवार की देर शाम राजधानी की सड़क पर घटित हुआ। जब एक लड़के ने ऑटो में सफर कर रही एक लड़की से बदसलूकी करते हुए सरेआम हाथ पकड़ के जबरदस्ती आॅटो से खींचने की कोशिश तो की  ही जब लड़की ने विरोध किया तो उसपर थप्पड़ और घुसे बरसा दिए और फरार हो गया।
लेकिन, स्मृति ने अपने साथ हुई इस बदसलुकी और लड़के द्वारा मारपीट से आहत होते हुए भी अपनी बहादुरी दिखाई और घर पहुचकर सबसे पहले अपने परिजनों को अपने साथ हुए वाकये को कह सुनाया।फिर क्या था परिजनों के साथ स्मृति सीधे  मालसलामी थाना पहुंची और रुंधे गले और आँखों मे आंसू लिए पूरी घटना थानेदार को कह सुनाया। बक़ौल स्मृति के पटना सिटी के नुरूद्दिननगंज इलाके की रहने वाली स्मृति कंकड़बाग स्थित एक निजी इंस्टीच्यूट में कॉमर्स की क्लास करने जाती है। प्रत्येक दिन की तरह गुरूवार को भी वह तय समय पर घर से क्लास करने निकली और कोचिंग में पढ़ाई खत्म होने के बाद शाम आॅटो से अपने घर लौट रही थी। घर लौटने के दौरान आॅटो में बैठने के कुछ देर बाद ही वो आरोपी लड़का आया और बेधडक़ आॅटो में वो इसके बगल में ही बैठ गया। ऑटो चल पडा लेकिन जैसे ही आॅटो भूतनाथ रोड के पास पहुचा और ऑटो रुक लड़का नीचे उतरा और अचानक लफंगे ने लड़की का हाथ पकड़ लिया और जबरिया उसे आॅटो से उतारने लगा। अचानक हुए इस हादसे से लड़की घबरा गई और लड़के का विरोध किया और सहायता ख़ातिर चिल्लाना शुरू किया तो लफंगे ने आव देखा न ताव लड़की की पिटाई शुरू कर दी।सरेआम एक लड़की के साथ बदसलूकी होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लड़के को कुछ लोगो ने पकड़ भी लिया और स्मृति से घटना के बाबत जानकारी लेने लगे इसी बीच भीड़ में खुद को फंसता देख लफंगा चकमा देकर मौके से फरार हो गया।


लेकिन ये शोहदा अपनी करतूतों के निशान स्मृति के चेहरे पर छोड़ गया। थप्पड़ों की चोट से स्मृति के चेहरे पर दाग उभर आई थी। बच्ची की यह हालत देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी मर्माहत दीख। वही लड़के के बाबत स्मृति ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लफंगे के नाम उदित कुमार है और वो पटना सिटी के ही हाजीगंज के रहने वाला है। काफी दिनों से वो उसका पीछा कर रहा है। लड़की ने यह भी बताया कि कोचिंग आने-जाने के दौरान पहले भी उदित उसका रास्ता रोका करता था। अपना नाम भी बताया था साथ ही उस पर गंदे कमेंट्स किया करता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मालसलामी थानेदार ने लड़की की लिखित शिकायत मिलते ही हाजीगंज में रहने वाले उदित को धर दबोचने ख़ातिर पुलिस के 2 दल रवाना कर दिया पुलिस जब उदित के घर पहुची तो वो घर पर मौजूद नही था। पुलिस ने थोड़ा इंतज़ार किया तो घर के पास ही वो दिख गया फिर क्या था पुलिसकर्मियो ने उदित को धरदबोचा और थाने ले आयी। लिखित शिखायत पर कानूनी कार्रवाई करते हुए अब उसे उसके किये की अपराध के लिए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

 

Comments are closed.