बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News -(वीडियो) पटना के बाढ़ में 7 जून को 2 मासूमो बहनों की हत्या के मामले का अबतक नही हुआ खुलासा,अब मोकामा में मासूम की हत्या से दहशत आवाम

256

पटना Live डेस्क। पटना जिले में बेकाबू अपराधियों का तांडव लगातार जारी है।वही बात अगर बाढ़ अनुमण्डल की करे तो पुलिस महज मीडिया में चेहरा चमकाने की कवायद में जुटी है। ईद के दौरान बाढ़ थाना क्षेत्र में 7 जून को 2 मासूम बच्चियों की निर्मम हत्या का मामले का अबतक खुलासा भी नही हुआ था कि मोकामा थाना के बरहपुर गाँव मे बदमाशों ने गुरुवार को एक मासूम की गोलीमार कर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत तारी है।

BiG News – खौफ़नाक ! बाढ़ में 2 मासूमों की गला दबाकर हत्या से मचा कोहराम, ASP ने संभाला मोर्चा अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा

मासूम की गोली मार हत्या

मिली जानकारी के अनुसार मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर चिमनी भट्टी के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा एक बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अपराधी वहां से भाग निकले। घटना के बारे में बताया जाता है कि घटना स्थल पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। उनके साथ मृतक शिवम कुमार भी खेल रहा था। शिवम पेड़ के ऊपर चढ़कर खेल रहा था और  इसी बीच अपराधियों ने ताबड़तोड गोली फायरिंग कर दी।

बकौल चश्मदिदों के अपराधियों फायरिंग शुरू की तो पहली 2 गोलियों मिस कर गई। फिर अचानक तीसरी गोली शिवम कुमार के कनपटी के पास जा लगी जिसके बाद शिवम कुमार पेड़ के नीचे गिर गया और वही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मोकामा थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालाँकि अभी तक हत्या के पुख्ता कारणों का पता नही चल सका है इसलिये पुलिस हरेक बिंदु पर सघनता से जाँच कर रही है।

Comments are closed.