बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

भागलपुर में 18 बच्चों से भरी नाव बाढ़ के पानी में पलटी, 2 लापता

584

पटना Live डेस्क। बिहार में बाढ़ के कारण कई लोग परेशान हैं। इसी बीच भागलपुर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिले के नारायणपुर के पहाड़पुर के पास कोसी मरघट में बच्चों से भरी नाव पलट गई। नाव पर सवार दो बच्चे लापता हैं। स्थानीय लोगों की मदद से अन्य बच्चों को निकाला गया। बच्चे तेलडीहा से नाव पर ट्यूशन पढ़ने पहाड़पुर आ रहे थे। नाव पर 18 बच्चे और चार वयस्क सवार थे।

बिहार: बाढ़ के बीच बच्चों को ट्यूशन के लिए ले जा रही नाव पलटी, 2 लापता
बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक लोड के चलते नाव पलट गयी। लापता बच्चों में एक 10वीं की छात्रा और एक कक्षा छह का छात्र शामिल है। ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन की मदद से लापता बच्चों की खोज की जा रही है। घटना स्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल बाढ़ के समय तीन महीने बच्चे पढ़ने के लिए नाव से आते-जाते हैं।

Comments are closed.