बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BREAKING -(वीडियो) वैशाली में प्रखंड प्रमुख को मारी गई 3 गोलिया, इलाज़ के दौरान मौत

370

पटना Live डेस्क। बिहार में अपराधियों का तांडव अपने चरम पर है। वही पुलिस अब महज एफआईआर लिखने और जांच जारी है के रटे रटाये जुमले के साथ बेबस नज़र आ रही है। इसी क्रम में अभी अभी अपराधियों ने वैशाली जिले के जंदाहा के प्रखंड प्रमुख मनीष साहनी को प्रखंड परिसर में घुुुस कर 3 गोली मार दी और फरार हो गए। गोलियों चलते ही प्रखंड परिसर में अफ़रातफ़री मच गई। वही गोली लगने से बुरी तरह घायल मनीष को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उनकी बेहद नाजुक हालत को देखते हुए हाजीपुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई।                                                मिली जानकारी के अनुसार बिहार में वैशाली के जंदाहा प्रखंड में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे प्रखंड प्रमुख मनीष बीडीओ से मिलने गए थे। उनसे मिलकर जैसे ही वे कार्यालय से बाहर निकले एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली मारने के बाद सभी अपराधी मौके से भाग निकले।गंभीर रूप से जख्मी प्रखंड प्रमुख को एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए हाजीपुर के एक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे बीते दो अगस्त को प्रखंड प्रमुख पर निर्वाचित हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने हेलमेट लगा रखा था। पुलिस ब्लॉक व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।                               घटना की जानकारी मिलते ही वहां कार्यालय में मौजूद अधिकारी व ब्लॉककर्मी पहुंच गये। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलते ही पहुंच गयी। बताया जाता है कि प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी को लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका  जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले ही मनीष सहनी ने प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था।।                          इधर घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनके घर पर ग्रामीण समेत सगे-संबंधी जुटने लगे हैं। वहीं पुलिस की मानें तो मामले की छानबीन की जा रही है। बहरहाल इस घटना से पूरा शहर स्तब्ध है।  वही लोगो ने भी प्रखंड में भी लोगो ने तोड फोड़ की है।

Comments are closed.