बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking(Exclusive वीडियो )नालन्दा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहल रहा है सोहसराय, मकान ध्वस्त एक कि मौत,कई लोग मलबे में दबे,मची चीखो पुकार

307

ब्रिजभूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटना सिटी

पटना Live डेस्क। बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ले में अवैध रूप चल रहे पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग से ताबड़तोड़ धमाकों से दहला रहा है पूरा इलाका, वही आग लगने के बाद हुए एक जोरदार धमाके से मकान ध्वस्त हो गया है। जिसके मलबे में कई लोगो के दबे होने की आशंका है। वही आग लगने के बाद धमाकों की वजह से आग ने कई अन्य घरों को भी अपने जद में ले लिया है। अबतक मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की धमाके में गंभीर रूप से जख्मी होने से मौत की खबर है।

वही शुरुआती जानकारी के अनुसार जलालपुर के जिस घर मे यह अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी उसका नाम सरफ़राज़ बताया जा रहा है। वही धमाकों की गूंज से इलाका अभी अभी रुक रकर दहल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुच गई है। इधर घायलों की बड़ी संख्या को देखते हुए पटना PMCH भेजा जा रहा है। वही स्थानीय लोगो का दावा है कि अब तक 4 लोगो की मौत हो चुकी है। लेकिन इसकी अबतक कोई प्रशासनिक पुष्टि नही हो पाई है। वही घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य किया जा रहा है। वही स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में सहयोग कर रहे है। घटना स्थल से पहली वीडियो देखें…

 

 

Comments are closed.