बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर -(ऑडियो वीडियो) भाजपा विधायक के कथित “गन्दी बातों” का ऑडियो क्लिप हुआ वायरल, इस्तीफा मांगने पर विपक्षी नेता की सरेआम धुनाई

469

पटना Live डेस्क। बिहार के नवादा जिले से भाजपा के  विधायक सह प्रदेश सचेतक अनिल सिंह का एक कथित “गन्दी बातों” वाला ऑडियो क्लिप जबरदस्त वायरल हुआ है। इसमें बीजेपी विधायक एक महिला से आपत्तिजनक बात करते सुने जा सकते हैं। बातचीत में विधायक महिला से अपने अवैध संबंध की चर्चा करते हुए उसकी बच्ची को अपना बताते हैं। साथ ही कई तरह के द्वीअर्थी शब्दो का इस्तेमाल करते है। दोनो के बीच के बातचीत का यह ऑडियो तकरीबन 4 मिनट 46 सेकंड का है। ऑडियो वायरल होने पर हिसुआ के ही बारत पंचायत के मुखिया कन्हैया बादल विधायक के विरोध में सड़क पर उतर आए।बादल हिसुआ के विश्व शांति चौक पर विधायक के खिलाफ पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे।                                                                                                                                           लगाये नारे “बलात्कारी विधायक”इस्तीफा दो तथाकथित विधायक हिसुआ के “गंदी बातों” का ऑडियो क्लिप के वायरल होने पर जिले की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दल के नेता और हिसुआ के ही बारत पंचायत के मुखिया कन्हैया कुमार बादल ने सड़क पर उतरकर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और उसके इस्तीफे की मांग की। अपने नारेबाजी और पोस्टर के माध्यम से विरोध कर रहे बादल ने “बलात्कारी विधायक” कहते हुए इस्तीफे की मांग की।इधर, मुखिया द्वारा विरोध  प्रदर्शन के दौरान विधायक के समर्थक वहां पहुंच गए और सरेआम बीच चौराहे पर ही मुखिया जी की पिटाई शुरू कर दी।यही नही विधायक समर्थकों ने सड़क पर खदेड़ खदेड़ कर मुखिया को बेरहमी से कूटा।यह मारकुटाई की घटना सरेआम बीच चौराहे विधायक समर्थकों द्वारा अंजाम दिया गया।अपनी दबंगई का मुजाहिर और मुखिया की पिटाई कर विधायक समर्थक चलते बने।

वही दूसरी तरफ पिटाई से गंभीर रूप से घायल मुखिया वहीं सड़क पर लेट गए। तभी मुखिया के गांव के लोग भी जुट गए और सड़क जाम कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने एमएलए समर्थकों के खिलाफ कानुुनी कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम हटाया। बादल को इलाज के लिए पहले नवादा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

बोले भाजपा विधायक

वही, दूसरी तरफ भाजपा के हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने वायरल वीडियो को विरोधियों की साज़िश करार देते हुए कहा कि मेरा ऑडियो से कोई लेना देना नहीं है। संभव है कि किसी ने मेरी आवाज की डबिंग कर मुझे बदनाम करने के लिए यह गलत हरकत किया है।

भाजपा विधायक का तथाकथित वायरल ऑडियो    इसमें बीजेपी विधायक एक महिला से आपत्तिजनक बात करते सुने जा सकते हैं। बातचीत में विधायक महिला से अपने अवैध संबंध की चर्चा करते हुए उसकी बच्ची को अपना बताते हैं।साथ ही कई तरह के द्वीअर्थी शब्दो का इस्तेमाल करते है। वही दूसरी तरफ यह वायरल ऑडियो का सोशल मिडिया के माध्यम से खूब वायरल हो रहा है जिसमे कुल तकरीबन 4 मिनट 46 सेकंड की बातचीत है।सुनिए वो तथाकथित ऑडियो –

Comments are closed.