बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking (वीडियो) -सीवान में भाजपा मंडल अध्यक्ष सह मुखिया पति को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

163

विजय राज, संवाददाता, सीवान

पटना Live डेस्क। सीवान में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है। इसी क्रम सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुर प्रखंड के उसरी पंचायत के मुखिया पायल देवी के पति सह भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटेलाल साह को अपराधियों ने सीने में मारी गोली मार दी है। बेहद गंभीर अवस्था मे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने मंडल अध्यक्ष की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया है। वही घटना के बाद से इलाके में अफ़रातफ़री का माहौल कायम है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कान्तेश कुमार दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुचे और मामले बाबत जानकारी लेकर जांच में जुट गए है।

वही घटना के बाबत जानकारों का कहना है हसनपुरा प्रखण्ड के उसरी पंचायत की मुुखिया पायल देवी के पति छोटेलाल साह शुक्रवार की शाम को अपने घर पर खाना खाने के बाद दरवाजे से बाहर निकल रहे थेे उसी समय उनके घर के सामने रहने वाले युवक ने उन्हें गोली मार दिया और मौके से फरार हो गया। घटना का कारण दोनों पक्षों के बीच वर्षों से चली आ रही आपसी विवाद बताया जा रहा है। वही घटना के बाबत कान्तेश कुमार मिश्रा एएसपी, सिवान ने बताया कि

Comments are closed.