बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – BJP प्रदेश मंत्री के वाहन ने युवक को रौंदा,हालात गंभीर,आक्रोशित लोगो ने किया हंगामा ड्राइवर को पीटा

मोबिल का कार्टन लेकर पैदल जा रहा था युवक, पुलिस ने घायल को उसी गाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया

923

पटना Live डेस्क। राजधानी की सड़कों पर रफ्तार का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है। इसी क्रम में पटना के व्यस्तम सड़को में शुमार एग्जीबिशन रोड चौराहे पर भाजपा की प्रदेश मंत्री के वाहन ने एक युवक को कुचल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी में भाजपा की प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा बैठी थीं।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगो भाजपा की प्रदेश मंत्री की गाड़ी को रोककर हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने गाड़ी के ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। इस दौरान एग्जीबिशन रोड चौराहे पर जाम लग गया। वही चश्मदिदों का कहना था कि दोपहर को भाजपा की प्रदेश मंत्री की गाड़ी तेज रफ्तार में आ रही थी, तभी मोबिल का कार्टन लेकर जा रहे युवक को कुचल दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। पुलिस ने भाजपा की प्रदेश मंत्री की गाड़ी से ही घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed.