बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Manu Mahraj News-DIG (ITBP) श्री मनु महाराज को जन्मदिन की दिली मुबारकबाद

2,396

पटना Live डेस्क।बिहार कैडर  के IPS अधिकारी व देश के बेहद चर्चित आईपीएस अधिकारियों में शुमार मनु महाराज को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाए।

                                                                       सूबे के दबंग व दिग्गज आईपीएस अधिकारी सह सारण क्षेत्र के डीआईजी रहे मनु महाराज वर्त्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आईटीबीपी (ITBP) में डीआईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे है। जानकारी के मुताबिक, करीब पांच साल तक मनु महाराज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे।

                                                              बिहार कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी मनु महाराज की पहचान तेजतर्रार पुलिस अधिकारी की रही है। मनु महाराज ने पटना के एसएसपी समेत कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला है। उनकी पहचान बिहार में एक ‘सुपरकॉप’ की रही है।

                                                                               मनु महाराज ने बिहार के अलग-अलग जिलों में तैनाती के दौरान कई कार्रवाई को खुद ही लीड किया। बीच में उनकी एके-47 के साथ कार्रवाई के लिए जाते हुए तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी। ये तस्वीर उनके पटना SSP रहने के दौरान की है, जब मनु महाराज एक गैंगवार को निपटाने के लिए खुद AK-47 के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

                                                                              वही, गया जिले में तैनाती के दौरान उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन को अंजाम दिया। मनु महाराज जिस तरह से अलग-अलग जिलों में बड़ी काबिलियत के साथ अपनी जिम्मेदारी को संभाला, उसकी वजह युवाओं में उनको लेकर काफी क्रेज रहा है।

हिमाचल के रहने वाले हैं मनु महाराज

मनु महाराज हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई शिमला में फिर उन्होंने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया। तदुपरांत जेएनयू से पर्यावरण।में मास्टर डिग्री के बाद मनु महाराज यूपीएससी की तैयारी शुरू की और आईपीएस अधिकारी बने।

आप भी सूबे के बेहद चर्चित IPS अधिकारी को उनके जन्मदिन पर दीजिए बधाई।

Comments are closed.