बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-अभिमन्यु यादव के जन्मदिन पर राजधानी समेत तमाम जिलों के चौक चौराहों पर बधाई संदेश वाले बैनर और पोस्टर 

आधी रात से अभिमन्यु यादव के जन्मोत्सव पर केक काटने का हुआ शुरू, बैनर पोस्टर से सूबे के विभिन्न जिलों में दिया जा रहा है बधाई संदेश, सोशल मीडिया पर अभिमन्यु के ऑफिसियल पेज पर लगा बधाइयों का ताता

1,578

 

पटना Live डेस्क। पाटलिपुत्रा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद व पूर्व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु यादव का आज(14 जून) जन्मदिन है। घड़ी की सुइयों जैसे 12 बजने का बज़र क्रॉस किया युवा सम्राट अभिमन्यु यादव के  दोस्तो चाहने वालों की फौज ने केक काटने के अभियान का श्री गणेश किया जो अब भी (सुबद के 5 बजे तक जारी है) सिलसिला जारी है।

उल्लेखनीय है कि अभिमन्यु यादव एक ग़ैर राजनीतिक संगठन टीम अभिमन्यु का गठन कर विगत 3 वर्षों से जनसेवा का कार्य कर रहे है। किसी भी आपदा विपदा बाढ सुखाड़ किसी भी परिस्थिति में टीम अभिमन्यु के सदस्यों ने समाज में जन कल्याण का काम निर्बाध रूप से किया है और कर रहे है। अपने सतत प्रयासों के बल पर महज 3 साल में एक लाख से ज्यादा सदस्य और सूबे के लगभग सभी जिलों Team अभिमन्यु जनसेवा में जुटी हुई है। सेवा भावना से ओत प्रोत और युवा जोश ने आम आदमी के बीच अभिमन्यु को भरोसे का प्रतीक बना दिया है। 

 

Comments are closed.