बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive(Pics) आज 29 साल के हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव,घर मे काटा केक बड़े भाई तेजप्रताप से लिया आशीर्वाद

271

पटना Live डेस्क। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 29 वां जन्मदिन है। 9 नवेम्बर1989 को जन्मे तेजस्वी ने रात्रि पहर में 12 बजते ही सर्वप्रथम घर मे अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव और मित्र व रिश्तेदार भाई संजय यादव के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन की खुशियों का आगाज किया।.                                                              केक काटने के बाद एक दूसरे को केक खिलाया। साथ ही बड़े भाई तेजप्रताप प्रताप यादव के पाँव छूकर जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद लिया।


अपनो भाइयों के बीच जन्मदिन के ये यादगार पल के संग बर्थ डे सेलिब्रेशन की शुरुआत करते हुए तेजस्वी बेहद खुश दिखे।

वही अपने नेता के जन्मदिन पर दल के लोगो ने भी कई तरह की तैयारियां कर रखी है। वही आज का पूरा दिन शुभकामना देने वाले लोगों का तांता लगा रहने की उम्मीद है। तेजस्वी को राजद के तमाम कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से रात के 12 बजते ही बधाईया देनी शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर सुबह में बधाई देने वालों का तांत लगाने की उम्मीद है। कार्यकर्ताओं और कुछ आम लोगों ने सुबह में ही बधाई दी।पार्टी कार्यालय और तेजस्वी के आवास के आसपास शुभकामनाओं वाले होर्डिंग लगाये गये हैं।

Comments are closed.