बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Breaking Exclusive -(वीडियो)पटना में बीच सड़क खदेड़ कर बाइक सवार को मारी गोली, मौत

277

बृजभूषण कुमार, ब्युरी प्रमुख, पटना सिटी

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के बहादरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर छात्रावास के सामने सड़क पर एक बाइक सवार की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। दुःसाहसी हत्यारो ने पहले तो युवक से जमकर हाथापायी की फिर उसे गोली मार दी। मारे गए शख्स की पहचान लगभग 40 वर्ष मंजीव कुमार के तौर पर की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरपुर थाना घटना स्थल पर पहुची और अपनी तफ़्तीश में जुट गई।
वही बकौल चश्मदिदों के रात करीब साढ़े आठ बजे मंजीव बाइक से बहादुरपुर की ओर जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो-तीन अपराधी उसका पीछा करते हुए उसको सैदपुर झोपड़पट्टी के समीप रोक लिया और फिर कुछ देर बकझक के बाद अचानक मंजीव पर ताबड़तोड़ दो-तीन गोलियां दाग दी और फरार हो गए। गोली लगते ही मंजीव बाइक से गिर पड़े जिन्हें तुंरत इलाज़ लिए PMCH ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते हो मंजीव के परिजन और सगे -PMCH पहुचने लगे। मकतूल मंजीव मूल रूप से सहरसा के रहने वाले थे।
दो बच्चियों के पिता मंजीव पटना के राजेन्द्र नगर में रहते थे। मंजीव दो भाई थे। एक भाई संजीव विदेश में कार्यरत है। उन्हें भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वही मिली जानकारी के अनुसार मंजीव ज़मीन खरीद बिक्री का कारोबार करते थे।                          सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंजीव ने विगत महिनो में पटना सिटी अंचल के मेहदीगंज थाना क्षेत्र में एक बड़े भूखंड का एग्रीमेंट कराया था। जिसको लेकर उनका शत्रुघ्न नामक एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था जिसने उक्त भूखंड पर कब्जा कर रखा था। पुलिस को शक है कि उक्त जमीन विवाद में मंजीव की हत्या की गयी है।
वही पुलिस घटना स्थल आस पास मकानों में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाल रही है। सीसीटीवी में अपराधियों की तस्वीर कैद होने की उम्मीद है।

Comments are closed.