बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार की जानी-मानी मॉडल मोना राय की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत,लगी थी गोली

1,361

पटना Live डेस्क। बिहार में अपराध बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों बिहार की जानी-मानी मॉडल मोना भी अपराधियों की गोली से घायल हो गई। राजीव नगर निवासी मॉडल अनीता देवी उर्फ मोना राय का इलाज चल रहा था। इसी दौरान रविवार तड़के चार बजे उसने दम तोड़ दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती किया गया था। डॉक्टर के मुताबिक गोली लगने से महिला की किडनी और लीवर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

model mona roy died in patna after firing by criminals latest news of miss  bihar crime news skt | खाली रहे पटना पुलिस के हाथ और चर्चित मॉडल मोना राय  ने तोड़
एएसपी कोतवाली संजय सिंह ने मॉडल की मौत होने की पुष्टि की है। अब इस मामले में हत्या की धारा के तहत जांच की जाएगी। पहले हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। मॉडल अपने परिवार के साथ राजीव नगर के रामनगरी सेक्टर दो इलाके में रहती थीं।
मोना के पति सुमन कुमार प्रिंटर कंपनी में रीफिलिंग एजेंट हैं। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा नैतिक और बेटी आरोही पढ़ाई करते हैं। सुमन मूल रूप से सासाराम के विक्रमगंज की रहने वाली थीं। महिला पहले टिकटॉक वीडियो बनाती थीं। बाद में उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था और अपना उप नाम मोना राय रख लिया।
वह मिस ग्लोबल बिहार प्रतियोगिता में बेस्ट आई का खिताब भी हासिल कर चुकी थीं। मॉडल गत मंगलवार को बेटी के साथ पूजा करने गई थीं। पूजा कर वह रात में स्कूटी से अपने घर लौटी थीं। तभी रात करीब नौ बजे बाइक पर आए दो अपराधियों ने पीछे से उन्हें गोली मार दी थी। वारदात के बाद बदमाश फरार होने में सफल हो गए थे।
एक गोली मॉडल की कमर में लगी थी। बाद में घायल मॉडल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मॉडल के संपर्क में रहे एक बिल्डर के घर पर छापा मारा था। लेकिन इस मामले में उसकी संलिप्तता नहीं पाई है। हालांकि उसके घर में शराब बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को इस मामले में मॉडल के नजदीकियों पर शक है। पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।

Comments are closed.