बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

मधुबनी में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, बिहारी सोहैल की रियाद में पाकिस्तानी युवक ने की निर्मम हत्या

440

आलोक कुमार, संवाददाता , मधुबनी

पटना Live डेस्क।भारत -पाकिस्तान के बीच बढे तनाव के कारण खाड़ी देशों में रहने वाले दोनों मुल्को के लोगों के बीच भी तनाव बढ़ा है। इस वजह से मामूली विवाद पर भारतीय नागरिक सोहैल की पाकिस्तानी युवक ने निर्मम हत्या कर दी। मकतूल सोहैल मधुबनी ज़िले के सकरी थाना अंतर्गत सिबोतर गांव का रहने वाला था। बिहार निवासी सोहेल की सऊदी अरब के रियाद में  पाकिस्तानी युवक ने ह्त्या कर दी। ह्त्या का आरोपी वकास अहमद पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है।


सोहैल इसी साल जनवरी में नौकरी करने के लिए रियाद गया था। बतौर इंजीनियर सोहैल 3 महीने कार्य कर रहा था। उसी कम्पनी में 4 पाकिस्तानी नागरिक भी काम कर रहे थे। सोहैल अपने दो अन्य पाकिस्तानी सहकर्मियों के साथ एक ही आवास में रह रहा था। साथ ही एक यूपी का लड़का भी उसी कमरे में सोहैल के साथ था।भारत-पाकिस्तान के मुद्दे को लेकर दोनों में विवाद हुआ। सोहैल का कसूर सिर्फ इतना था की उसने कहा सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्ता हमारा।


बात बढ़ते बढ़ते तकरार तक पहुच गई।इस पर सोहैल ने कहा तुम्हे अब तक किसी हिंदुस्तानी से पाला नहीं पड़ा है। यह बात पाकिस्तानी युवक वकास को नागवार गुजरा लेकिन रूम के अन्य लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को उस वक्त शांत करा दिया। देर रात जब सोहैल और उसके सभी दोस्त सो गए तो वकास अहमद ने छुरे से मो सोहैल पर सोये अवस्था में हमला कर दिया। छुरे के कई हार जख्मी सोहैल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। चीखों पुकार सुनकर कमरे में मौजूद अन्य लोग उठे तब तक वकास ह्त्या कर फरार हो चुका था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। सोहैल के गांव सिबोतर में ह्त्या की सूचना मिलते ही सनसनी फ़ैल गया। सोहैल के पुरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सोहैल के दो मासूम बच्चे हैं जो अभी अपने पिता के गुजर जाने को नहीं समझ पा रहा है,दोनों बच्चे अपनी माँ के गोद में बैठे लोगों को देख रहा है।सोहैल के सहारे ही परिवार का भरण-पोषण चल रहा था। घर में एक मात्र कमाने वाला सोहैलो था।सोहैल के पिता भी अपने  लाड़ले को खोने के बाद बदहवास हो गए हैं।
परिजनों की माने तो हत्यारे को सरकार कड़ी -से कड़ी सजा दे साथ ही सोहैल के शव को उसके घर लाया जाय ताकि लोग अंतिम दर्शन कर सके। परिजनों ने सरकार से सोहैल के शव को भारत लाने की गुहार लगाई है साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब देने के मांग की है।आक्रोशित ग्रामीणों ने पकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस बाबत डॉ मुजाहिद जो मकतूल के पड़ोसी और ग्रामीण है का कहना रहा कि ….

Comments are closed.