बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – ख्यातिनाम शिशु रोग विशेषज्ञ व बिहार की ज़रखेज माटी के लाल डॉ उत्पलकान्त का दिल्ली में निधन

बिहार के सीनियर चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. उत्पल कांत का निधन, नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस,साहब विगत दिनों से दिल्ली के वेदांता में कैंसर के इलाज ख़ातिर इलाजरत थे।

1,963

पटना Live डेस्क। बिहार के सुविख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्पल कांत (Child Specialist Dr. Utpal kant) का गुरुवार को निधन हो गया।दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में उन्होंने आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि डॉ. उत्पल कांत गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। दिल्ली में ही उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

                  सूबे के ख्यातिनाम शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ उत्पलकांत (Utpal Kant) मूलरूप से बिहटा थाना क्षेत्र के अमहारा के मूल निवासी थे।बिक्रम इलाके से उनका बहुत अधिक लगाव था। उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह (Sidharth Singh) इस क्षेत्र के वर्तमान विधायक भी हैं।

डॉ. उत्पल कांत ने पटना के PMCH से MBBS की पढ़ाई की।इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चले गए. उन्होंने लंदन में MD, PHD और FRCP की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से FIAP और FCCP की डिग्री ली।इसके बाद वह वापस देश लौट गए।वे NMCH में प्रोफेसर बने और बाद वीआरएस ले लिया।

इसके बाद वह पटना में ही प्रैक्टिस करने लगे।जल्द ही लोग उनकी चिकित्सा के कायल हो गए। बिहार के कोने-कोने से लोग अपने बच्चों का इलाज कराने उनके पास पहुंचने लगे।बच्चों की नब्ज को देखकर ही उन्हें बीमारी का पता चल जाता था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. उत्पल कांत के निधन पर शोक व्यक्त की है। शोक संदेश में नीतीश कुमार ने कहा कि उत्पल कांत प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ थे।उनसे हमारा व्यक्तिगत संबंध था।उनके निधन से मुझे काफी दुख पहुंचा है।उनका निधन चिकित्सकीय क्षेत्र के लिए अपूर्णनीय क्षति है।

Comments are closed.