बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – CoronaVirus Impact – बिहार स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन समेत 5 चिकित्सा पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

508

पटना Live डेस्क। विश्वव्यापी महामारी की शक्ल अख़्तियार करता जा रहा Corona Virus इम्पैक्ट भारत मे भी प्रवेश कर चुका है। वही इस को देखते हुए बिहार सरकार ने भी कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग ने पांच चिकित्सा पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है। साथ ही साथ 2 जिलों में सिविल सर्जन का प्रभार दिया गया है।

मुंगेर के सिविल सर्जन डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार को मुंगेर के क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। किशनगंज के भेक्टर रोग पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार सिंह को सिविल सर्जन किशनगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वही, अरवल के सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अरवल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।।दरभंगा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामचंद्र साफी को क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी दरभंगा के पद पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग में आदेश जारी कर दिया है। साथ ही बिहार स्वास्थ्य विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि स्थायी रूप से पदस्थापना के बाद यह व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।

Comments are closed.