बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तिथि कर दी घोषित

646

पटना Live डेस्क। BSEB ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) की परीक्षा एक फरवरी से 14 फरवरी तक जबकि मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक होगी। हर साल की तरह इंटर (12वीं) की परीक्षा पहले होगी। बिहार बोर्ड इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक जबकि मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षा 20 से 22 जनवरी के बीच होगी। मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पेपर तीन घंटे का होगा जबकि प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 डेटशीट:
17 फरवरी – गणित
18 फरवरी – विज्ञान
19 फरवरी – सामाजिक विज्ञान
21 फरवरी – अंग्रेजी
22 फरवरी – मातृभाषा (हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली)
23 फरवरी – द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी)
24 फरवरी – ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्क-त, अरबी, मैथिली, ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य, संगीत)

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2022 डेटशीट:
1 फरवरी 2022 – गणित, हिंदी
2 फरवरी 2022 – भौतिकी, अंग्रेजी
3 फरवरी 2022 – रसायन विज्ञान, भूगोल, कृषि
4 फरवरी 2022 – अंग्रेजी (105/14 और 205/223), इतिहास, वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर I
7 फरवरी 2022 – जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन
8 फरवरी 2022 – हिंदी (106/125 और 206/224), अर्थशास्त्र
9 फरवरी 2022 – मनोविज्ञान, उद्यमिता, भाषाएं – उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली, बांग्ला
10 फरवरी 2022 – संगीत, फाउंडेशन कोर्स, गृह विज्ञान, वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर 2
11 फरवरी 2022 – सोशियोलॉजी, एन। आर। बी, इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर 3
12 फरवरी 2022 – अकाउंटेंसी, फिलॉसफी, एम। बी। ऑल्ट इंजी। , एम। बी। मैथिली
14 फरवरी 2022 – भाषाएं – उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली, बांग्ला; कंप्यूटर विज्ञान, मल्टी मीडिया और वेब

Comments are closed.