बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

आख़िर जिंदगी की जंग हार गए विजय

391

पटना Live डेस्क। बेगूसराय के बछवाड़ा थानाक्षेत्र के रुदौली पंचायत की वर्तमान मुखिया सोनी कुमारी के देवर सह बेहद लोकप्रिय व्यक्तित्व विजय ईश्वर की असमय मृत्यु की खबर से इलाके के आम लोग शोकाकुल है। भरौल गाँव निवासी मुखिया देवर विजय ईश्वर को विगत तीन अप्रैल को अज्ञात अपराधियों ने बछवाड़ा से अपने घर लौटने के दौरान ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारी गई थी। गोली लगने से विजय ईश्वर बुरी तरह से जख्मी हो गये थे। जख्मी विजय को इलाज खातिर बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान विजय की मौत हो गयी। मौत की खबर सुन इलाके में मातम छा गया एवं परिजनों का बुरा हाल है।
शनिवार की दोपहर जब विजय ईश्वर का शव पैतृक गाँव भरौल पहुंचा तो लोगों का हुजूम  उमड़ पड़ा। हर वक्त चेहरे पर मुस्कान लिए हर मिलने वाले कि मदद का जज़्बा लिए विजय ईश्वर के निष्प्राण शव को देखने के बाद हर किसी के आँखों से आंसू छलक पड़े। वहीं परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा हाल है। विजय ईश्वर की मौत की खबर के बाद से समाज के हर तपके के लोगो का उनके घर पर पहुँच कर परिजनों को ढाढस बंधाने और श्रद्धाजनी देने का ताता लगा हुआ है। मकतूल विजय ईश्वर अपने पीछे पत्नी और दस और बारह वर्ष के दो बच्चे को छोड़ कर गये हैं।
उल्लेखनीय है कि बछवाड़ा थाना अंतर्गत तीन अप्रैल को रुदौली पंचायत के मुखिया सोनी कुमारी के देवर विजय ईश्वर प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की बैठक में शामिल होकर पंचायत के उपमुखिया के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान भरौल बहियार स्थित पुलिया के समीप दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने ताबडतोड फायरिंग करते हुए 5 गोलिया मार दी और फरार हो गए। इस गोलीबारी में बाइक पर साथ रहे उपमुखिया बाल बाल बच गए जब एक गोली छूती हुई निकल गयी थी।
5 गोलिया लगने के बाद नाजुक हालात में विजय को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी बिगड़ती हालत को हुए पटना रेफर कर दिया गया था।दिनदहाड़े हुए इस गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।वहीं घटना के बीस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को आजतक इस मामले में कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है। पुलिस की इस शिथिलता से इलाके के लोगों में पुलिस के प्रतिरोष व्याप्त है।


वही घटना के बाद से ही पुलिस के जल्द ही अपरधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।लेकिन इस गोलीकांड के शिकार विजय ईश्वर की मौत के बाद अब बछवाड़ा थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed.