बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – बिहार विधानसभा अखाड़े तब्दील राजद-जदयू विधायक ने एक दूसरे को ‘पीटा’ जमकर हाथपाई और गाली गलौज 

184

पटना Live डेस्क। सूबे की सियासत की तल्खी ने विधान सभा को आखडे में तब्दील कर दिया जब राजद और जदयू के विधायक आपस मे उलझ गए और नौबत हाथापाई तक जा पहुची। बिहार विधान सभा से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विधान सभा में राजद और जदयू विधायकों के बीच जमकर हाथापाई हुई है। सुत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार राजद विधायक भाई विरेंद्र और  जदयू विधायक विरेंद्र सिंह के बीच हाथापाई की बात बताई जा रही है। प्राप्त वीडियो के अनुसार यह दोनो नेता एक दूसरे को उंगली दिखा रहे हैं। उधर इन दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर अभद्र भाषा और गाली गलौज करने का भीआरोप लगाया है। साथ ही इस मामले में विधान सभा अध्यक्ष से कार्रवाई करने की बात कही है।

बताते चले कि बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने सदन के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। विपक्षी दल सूबे में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, घोटालों और कानून व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही विपक्षी दलों के सदस्यों ने नियोजित शिक्षकों के लिए ‘समान काम-समान वेतन’ का समर्थन किया। 12 : 12 : उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को कहा कि 28 साल की उम्र में 28 संपत्ति का मालिक और 1,000 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कहां से आयी, इसका जबाब दें? उसके बाद घोटाले की बात करें। इसके बाद सुशील मोदी और तेजस्वी यादव में सदन में नोक-झोंक शुरू हो गयी।              नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि आपकी सरकार है, जांच करवा लें। 12 : 09 मिनट पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सूबे में हुए विभिन्न घोटालों का आरोप राज्य सरकार पर लगाया।तेजस्वी के बयान पर नंद किशोर यादव ने विरोध जताया।नंद किशोर की आपत्ति पर सदन में विरोधी दलों के सदस्यों का हंगामा। 12 : 07 : राज्य के विभिन्न उच्च विद्यालयों के भवन निर्माण में गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर विधान सभा में हंगामा। स्कूल में गड़बड़ी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उग्र होकर सदन के अंदर दिया जवाब। सदन के अंदर पक्ष और विपक्ष में तीखी नोक झोंक शुरू।

 

Comments are closed.